Gamharia: गम्हरिया में प्रभातफेरी के जरिए कुरीतियों के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत के पदमपुर में पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर) रूपाली पति, मुकेश मिश्रा, संजीव महतो और रीता महतो के नेतृत्व में एक जागरूकता अभियान के तहत प्रभातफेरी आयोजित की गई. इस प्रभातफेरी का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता और आऊरीच अभियान के तहत किया गया.

समाज में कुरीतियों के खिलाफ संदेश

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों जैसे जादू-टोना, नशीली दवाओं की लत, और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था. पीएलवी रूपाली पति ने बताया कि यह जागरूकता अभियान उन खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है, जिनसे समाज के लोग प्रभावित हो रहे हैं. इस अभियान का लक्ष्य लोगों को इन खतरों से बचने के उपायों से अवगत कराना और उन्हें सुरक्षित रखना है.

कानूनी जानकारी का वितरण

प्रभातफेरी के दौरान पीएलवी ने विद्यार्थियों और गांववासियों को बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, और मौलिक अधिकारों के बारे में कानूनी जानकारी दी. बच्चों और ग्रामीणों को यह बताया गया कि वे इन कुरीतियों से बचने के लिए कैसे कदम उठा सकते हैं और अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : भूइयां समाज का वार्षिक पाउड़ी पूजानोत्सव के लिए संचालन समिति गठित, नौ मार्च को 50 गांव के लोगों का होगा जुटान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time