Chaibasa Naxal : नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार बरामद

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया विस्फोटक और पुराना नक्सली डंप बरामद हुआ है। डंप से हथियार, गोलियां और विस्फोटक के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ है।

विस्फोटक  बरामद 

मंगलवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 60 बटालियन द्वारा सर्च अभियान प्रारंभ किया गया था। सर्च अभियान के दौरान हुसिपी के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये विस्फोटक को बरामद किया गया।

दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

एक पुराने नक्सल डम्प से बड़ी संख्या में हथियार और गोली और विस्फोटक बरामद किया गया। बरामद विस्फोटक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नक्सली डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार / कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगी :

1. देशी पिस्तौल-01

2. देशी कार्बाइन-02

3. देशी बोल्ट एक्शन राइफल-01

4. 303 राउंड-13

5. 7.62 एम०एम० राउंड-08

6. 7.62 एस०एल०आर० पिस्टन रॉड-01

7. तैयार केन आईईडी 10 किलोग्राम (लगभग) प्रत्येक-02

8. डुअल डेटोनेटर ट्यूब 29 नग (58 नग डेटोनेटर)

9. कॉर्डेक्स वायर बंडल-05

10. वॉकी टॉकी-03

11. नक्सल वर्दी का कपड़ा 06 पीस

12. नक्सल बैनर-02

13. स्पाइक रॉड-95 पीस।

14. कंटेनर के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

अभियान दल में शामिल :

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. सीआरपीएफ 60 बीएन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

    जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

    Spread the love

    Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

    पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time