Adityapur : आत्मा परियोजना के निदेशक बने विजय कुमार सिंह, पदभार ग्रहण

 

आदित्यपुर : विजय कुमार सिंह को आत्मा परियोजना का निदेशक बनाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है. इसके पहले तक वे सहायक निदेशक हुआ करते थे. पदभार लेने के बाद उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों के साथ बैठक की. इस बीच सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. इसके पहले आत्मा परियोजना के निदेशक संजय कुमार सिंह थे. उनके सेवानिवृत होने के बाद यह पद विजय सिंह को दिया गया है.

शत-प्रतिशत कार्य किया जाएगा

निदेशक विजय सिंह ने कहा कि बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि और किसानों से जुड़े विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए कार्य करें. उन्होंने कहा कि जिले में किसानों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित होती है. योजनाओं में शत-प्रतिशत कार्य किया जाएगा. अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा. नए किसानों को कृषि के क्षेत्र में मोटिवेट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : रेलवे अंडरपास में जल जमाव से ग्रामीण परेशान, बना जी का जंजाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time