Aditypur : ऑटो क्लस्टर में एमएसएमई मेगा आउटरीच कैंप आयोजित

आदित्यपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय रांची की ओर से गुरुवार को ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर में एमएसएमई मेगा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी, महिला स्वयंसेवी संस्था के सदस्य और बैंक के ग्राहकों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की. कार्यक्रम में सराएकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एसएन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह ने की क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार और एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने भी संबोधित किया.

डीसी कारोबार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

डीसी रवि शंकर शुक्ला ने ग्राहकों को पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से झारखंड में उपलब्ध प्रचुर कारोबार की संभावनाओं पर विस्तार से बताया.एमएसएमई में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एसएन ठाकुर ने ग्राहकों को संबोधन में विभिन्न एमएसएमई उत्पादों की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसके महत्व को साझा किया. इस दौरान डीसी रवि शंकर शुक्ला, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक और बैंक के उपस्थित कार्यपालकों की ओर से कार्यक्रम में ग्राहकों के बीच एमएसएमई में 104 करोड़ की अनुमोदित ऋण पत्रों का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में एमएलपी प्रमुख राकेश कुमार ने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया. विश्वास दिलाया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आशाओं पर खरा उतरेगा तथा कोल्हान क्षेत्र के विकास में सतत सहयोग प्रदान करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर के कारोबारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी पूर्व में कारोबारी की कंपनी में करता था काम

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *