Chaibasa : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली सफलता, आईईडी बरामद

चाईबासा :  सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आईईडी बरामद किया है. आईईडी की बरामदगी टोन्टो थाना क्षेत्र के जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र से हुआ है. सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में यह दोनों आईईडी लगाया गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

नक्सली संगठन के सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई

नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसको लेकर सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी दौरान रविवार को नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसको लेकर गुवा थाना के आस पास पहाडी और जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ पूजन कार्यक्रम आयोजित

2

 

 

 

 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

    गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

    Spread the love

    Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

    बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time