भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में निधन, शोक की लहर

Ranchi :  रांची के सिख भाजपा के मृदुभाषी और सर्वमान्य नेता गुरविंदर सिंह सेठी का मंगलवारको पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है. इस घटना के बाद पूरे झारखंड और बिहार के सिखों में शोक की लहर दौड़ गई है. खासकर रांची और जमशेदपुर में उनके समर्थकों की बड़ी तादाद थी जो चाहते थे कि सेठी विधानसभा या राज्यसभा पहुंच कर सिखों की आवाज बनें.

इसे भी पढ़ें : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने स्वर्गीय प्रमोद सराफ को दी श्रद्धांजलि

आयोग और रेलवे सलाहकार बोर्ड में रहें हैं पदाधिकारी

गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग में वाईस चेयरमैन भी रहे हैं. इसके अलावा एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने रेलवे सलाहकार बोर्ड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं की लगातार जांच की और कमियों को उजागर कर रेल मंत्रालय को आगाह किया.

इसे भी पढ़ें : इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे कॉलेज, अगले साल से होना है शुरू

परसों दोपहर जमशेदपुर के प्रीतम भाटिया से की थी बात

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया से उनका खास लगाव था और परसों ही उन्हें पुणे जाने की जानकारी दी थी. उनके निधन पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, उनके करीबी रविंद्र सिंह रिंकू, झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे आदि कई सिख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें : नये साल की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ, मंदिर कमेटी की विशेष तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time