Gamharia: राजद की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपा गया 50 नये सदस्य बनाने का दायित्व

गम्हरिया: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक गम्हरिया में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य विषय सदस्यता अभियान पर चर्चा करना था. इस दौरान प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव और सरायकेला-खरसावां जिला प्रभारी कमलदेव सिंह ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

 

संगठन को मजबूत बनाने की अपील

अतिथियों ने बैठक के दौरान कहा कि पार्टी को मजबूत करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. इस संदर्भ में सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे 50-50 नए सदस्य बनाएं. यह कदम पार्टी की जनाधार को बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के लिए उठाया गया है.बैठक के बाद, सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और उत्सव का आनंद लिया. यह क्षण पार्टी के भीतर एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक बन गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर पूर्व सांसद युगनाथ पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी विद्यार्थियों को ‘ऑनर कार्ड’ से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्ट…

Spread the love

Jamshedpur : प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहा मानगो नगर निगम : सरयू राय

सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई  जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time