Entertainment: कैंसर से जूझ रही हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के बारे में कहा – उसकी बात करती हूं तो आवाज भर जाती है !

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान को हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला, लेकिन उन्होंने इस मुश्किल समय को काफी पॉजिटिव तरीके से लिया है. हिना कैंसर का इलाज करा रही हैं और अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. वह इस समय सभी को प्रेरित कर रही हैं और इस कठिन दौर को भी सकारात्मकता के साथ पार करने का प्रयास कर रही हैं. जल्द ही उन्हें “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ” में देखा जाएगा, जहां वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ नजर आएंगी.

रॉकी जयसवाल के सपोर्ट पर हिना खान का इमोशनल बयान

हिना ने अपनी जर्नी में रॉकी जयसवाल के सपोर्ट को लेकर बात की. हिना ने बताया, “जब मुझे कैंसर के बारे में पता चला, तो मैं बिल्कुल भी डरी नहीं. मैंने तो फालूदा मंगवाया था जब रॉकी ने मुझे यह खबर दी थी.” हिना ने रॉकी के सपोर्ट को लेकर और भी कई बातें साझा की, जिसमें उन्होंने कहा, “उस शख्स के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द कम हैं. जब मैं उसके बारे में बात करती हूं तो मेरी आवाज भर जाती है. हर महिला को उसके जैसे शख्स की जरूरत होती है.” इस दौरान हिना काफी इमोशनल भी हो गईं.

 

 

कैंसर ट्रीटमेंट के असर और हिना का स्वास्थ्य अपडेट

हिना ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हुए बदलावों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि कीमोथैरेपी के बाद उनकी स्किन का रंग डार्क हो गया और चेहरे पर झाइयां आ गईं. इसके साथ ही, उनके बाल कर्ली हो गए, जिन्हें वह “कीमो कर्ल्स” कहती हैं. हिना ने यह भी सलाह दी कि महिलाओं को हर साल अपना चेकअप करवाना चाहिए, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का पता समय रहते चल सके.

 

हिना खान का करियर और सफलता की कहानी

वर्क फ्रंट पर हिना खान की शुरुआत शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से हुई थी, जिसमें उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद हिना ने “बिग बॉस”, “कसौटी जिंदगी की” और “नागिन” जैसे शो भी किए. इसके साथ ही, उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और फिल्म “हैक्ड” से डेब्यू किया.

 

इसे भी पढ़ें : Tv Show Jhanak: विवादों में घिरा एक बेबी डिलीवरी सीन, चांदनी शर्मा के वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं, क्या है सच?

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time