Jamshedpur: महिला के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा पंचायत के टुपुडांग गांव में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान गांव की ही रहने वाली पुष्पा भूमिज (40) के रुप में की गई है. पुष्पा बीते मंगलवार से लापता थी. पुलिस ने उसके परिजनों को संपर्क किया. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि पुष्पा मजदूरी कर जीवन यापन करती थी. वह मंगलवार रात 10 बजे घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी. बुधवार को जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरु की गई पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिली गुरुवार शाम को गांव के लोग जंगल की ओर शौच करने गए थे. इसी दौरान लोगों ने शव देखकर डायल 100 पर इसकी सूचना दी. मामले को लेकर परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि शव की स्थिति काफी खराब है. शव देखकर चोट का पता नहीं लगाया जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा की यह हत्या है या गिरकर पुष्पा की मौत हुई है. हालांकि पुलिस सभी बिंदू पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ेः Jadugora: शांति बनाए रखने के लिए जादूगोड़ा पुलिस की फ्लैग मार्च


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time