जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में होली और रमजान के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. जादूगोड़ा पुलिस ने मुख्य सड़क, विशेष रूप से जादूगोड़ा मोड चौक और अन्य प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की.
शांति बनाए रखने का आह्वान
चूंकि कल होली का त्योहार मनाया जाएगा और शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी है, ऐसे में पुलिस ने विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया है. जादूगोड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे होली का पर्व शांति से मनाएं और किसी भी प्रकार की अफरातफरी से बचें.
हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बाइक या अन्य साधनों से हुडदंग करता हुआ पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें : Potka: होली को खुशी और शांति के साथ मनाने के संदेश के साथ प्रशासन का फ्लैग मार्च
There is no ads to display, Please add some



















































