Deoghar : डीसी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत

 

विभिन्न अग्निकांड में दमकल कर्मियों की भूमिका की सराहना

देवघर : डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग के सराहनीय भूमिका व सेवाभाव की पराकाष्ठा को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव एवं कुल 09 कर्मचारियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। डीसी ने कहा कि विगत कुछ महीनों में देवघर जिला अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अगजनी की घटना घटी है, जिसपर अग्निशमन विभाग के अधिकरियों व कर्मियों ने बहुत ही सराहनीय व अनुकरणीय कार्य किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। कर्मियों की तत्परता व त्वरित कार्रवाई से जानमाल की क्षति के साथ बड़ी घटनाओं को भी रोका जा सका।

प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया

सभी ने सीमित संसाधन के साथ अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है और साथ ही यह उम्मीद भी है कि भविष्य में किसी भी घटना के बाद आप सभी सराहनीय तरीके से कार्य करेंगे। इसके अलावे अग्निशमन पदाधिकारी के साथ प्रधान अग्निशमन चालक/हवलदार धनंजय कुमार, प्रधान अग्निशमन चालक/हवलदार बसंत कुमार महतो, प्रधान अग्निशमन चालक/हवलदार दिनकर कुमार देव, अग्निशमन चालक राजीव रंजन कुमार, अग्निशमन चालक बिरेन्द्र मुण्डा, अग्निशमन चालक सुनील कुमार दत्त, अग्निशमन चालक नवीन कुमार सिंह, अग्निशमन चालक राजेश सोरेन को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: Ration Card के लिए होने जा रहा है e-KYC सप्ताह का आगाज, जानिए कैसे होगा फायदा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम पुलिस ने शुरू की तैयारियां 

झाड़ग्राम :  दुर्गापूजा के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में…

Spread the love

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time