मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक अब औपचारिक रूप से हो चुका है. मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में आज इस जोड़ी का तलाक फाइनल हो गया है. धनाश्री और चहल पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे. अब चार साल की शादी के बाद उनका रिश्ता समाप्त हो गया है. धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन अब यह रिश्ता समाप्त हो चुका है. कोर्ट ने दोनों के म्यूचुअल कंसेंट पर तलाक की प्रक्रिया पूरी की है.
चहल के वकील का बयान
तलाक के बाद युजवेंद्र चहल के वकील नितिन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कोर्ट ने दोनों को तलाक दे दिया है. दोनों ने म्यूचुअल कंसेंट से तलाक लेने का निर्णय लिया था और कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है. अब वे पति-पत्नी नहीं हैं.”
कोर्ट में चेहरा छुपाकर पहुंचे दोनों
जब युजवेंद्र चहल और धनाश्री कोर्ट पहुंचे, तो दोनों ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा था. दोनों में से कोई भी बाहर नहीं रुका और कार से उतरते ही सीधे कोर्ट के अंदर चले गए. चहल के मास्क पहनने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए पूरी तरह से चेहरे को कवर किया था.
धनाश्री को एलिमनी की राशि
एक रिपोर्ट के अनुसार, युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद धनाश्री को 4 करोड़ 75 लाख रुपये की एलिमनी देने का निर्णय लिया था. इसमें से 2 करोड़ 37 लाख रुपये पहले ही चुकता किए जा चुके हैं. चहल ने इस एलिमनी को सहमति से तय किया था, जिससे धनाश्री को यह राशि प्राप्त होगी.
चहल का तंज और टी-शर्ट
तलाक के दिन युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट पर लिखा था, “Be Your Own Sugar Daddy”, जिसका हिंदी में अर्थ है, “खुद के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनें और अपनी जरूरतें खुद पूरी करें, बिना किसी पर निर्भर हुए.” यह संदेश उनके फैसले को लेकर उनकी विचारधारा को दर्शाता है.
तेज शुरुआत और अब तलाक
युजवेंद्र चहल और धनाश्री ने 8 अगस्त 2020 को सगाई की थी और 22 दिसंबर 2020 को एक निजी समारोह में गुरुग्राम में शादी की थी. शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत को सार्वजनिक किया था, लेकिन अब उनका यह सफर खत्म हो गया है.
इसे भी पढ़ें : Tejasswi-Karan Wedding: तेजस्वी और करण की शादी की तैयारियां शुरू, संगीत रिहल्सल का वीडियो आया सामने
There is no ads to display, Please add some




















































