Jamshedpur: DC ने लगाया जनता दरबार, निपटाए 70 से अधिक मामले

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान 70 से अधिक फरियादी अपनी सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए. उन्होंने स्थानांतरण, भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, रोजगार, मजदूरी भुगतान और सरना/जाहेर स्थान जैसे मुद्दों पर उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया. उपायुक्त ने सभी फरियादियों को यथोचित कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया.

समस्याओं का तत्परता से समाधान

जनता दरबार में कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित किया गया और उन्हें समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी मामलों की जांच और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

अनन्य मित्तल ने पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि वे प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई में कोई भी देरी न होने दें और मामलों का शीघ्र समाधान करें. सभी विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने खेली होली, गेम्स का किया लुफ्त

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time