Jadugora : 68 गांवों के माझी बाबा का पोटका में हुआ सम्मेलन, धर्म कोड व पेसा कानून लागू करने की मांग

जादूगोड़ा : तीन जिला के 68 गांव के माझी बाबा का पोटका प्रखण्ड कार्यालय में एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित हुई। सम्मेलन में समारोह के मुख्य अतिथि सह देश परगना धाड़ दिशाम बैजू मुर्मू ने झारखंड सरकार से धर्म कोड व पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 1996 को पैसा कानून बना, लेकिन अफसोस जताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले समेत अन्य कई जिलें में सरकार लागू करने में आनाकानी कर रही है, जो चिंता का विषय है।।

केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई ओलचिकी में करने की  मांग

उन्होंने झारखंड सरकार से तत्काल केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई ओलचिकी में करने की भी मांग भी उठाई। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला परगना पुनता मुर्मू ने की।माझी परगना महाल की कालिकापुर तरफ परगना की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सह देश परगना बैजू मुर्मू, सम्मानित अतिथि हरि पदो मुर्मू(आसवनी तरफ परगना) सुशील हांसदा (हल्दी पोखर तरफ परगना) दशमत हांसदा( जुगसलाई तरफ परगना) वीरेन टुडू( देश जायरेत ) कुमार चंद्र मार्डी (कालिकापुर तरफ परगना, सलाहकार) लेदेंम किस्कू(आसनवनी तरफ परगना) रघुनाथ मुर्मू( धीरोल पुड़सी माझी बाबा) दसमत मुर्मू( पाथर चाकड़ी पुड़सी माझी बाबा) गोविंदो हांसदा( गोबडागोडा पुडसी माझी बाबा) गाजिया सोरेन( गौडशा पुड़सा माझी बाबा) अनिल मुर्मू ( गोडेत) शिबू सोरेन, राम सिंह सोरेन, सुशांतो हेंब्रम समेत समेत तीन जिला के 68 गांव के माझी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

    जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time