31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम कर दिया गया बंद.
Ranchi : मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म अब सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में नहीं भरा जा सकेगा. राज्य सरकार ने सीएससी के साथ समझौता रद्द कर दिया है. ऐसे में महिलाओं के बीच ऊहापोह की स्थिति बन गयी है. बता दें कि छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना है. इसमें सीएम करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारा धक्का, दो लोग घायल
नयी व्यवस्था के बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है
महिला बाल विकास विभाग की निदेशक समीरा एस के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2024 के बाद सीएससी के जरिये आवेदन लेने और उनके डिजिटलीकरण का काम बंद कर दिया गया है. अब सीएससी की सेवा की जरुरत नहीं है. नयी व्यवस्था के बारे में अब तक सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दी डकैती की घटना को अंजाम, 8 लाख की जेवरात सहित 2 लाख नकदी लेकर हुए फरार
There is no ads to display, Please add some



















































