Ichagarh: सविता महतो की सरकार से मांग, चांडिल डैम के डूब क्षेत्र को सिंचाई सुविधा देने के लिए तत्काल कदम उठाएं

सरायकेला: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने विधानसभा में चांडिल डैम के दायीं मुख्य नहर के निर्माण और डैम की गाद मिट्टी की सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के निर्माण से प्रभावित डूब क्षेत्र और विस्थापितों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए दायीं मुख्य नहर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, जिसे सुवर्णरेखा परियोजना के तहत स्वीकृति मिली थी.

विधायक का बयान

विधायक सविता महतो ने यह भी कहा कि चांडिल डैम की बायीं मुख्य नहर का निर्माण उड़ीसा और बंगाल राज्यों को पानी आपूर्ति के लिए किया गया है, जिससे डूब क्षेत्र के बाहर के लोग असंतुष्ट हैं. इस मुद्दे को लेकर जनता में आक्रोश भी देखा जा रहा है.

सरकार से निवेदन

सविता महतो ने सरकार से दायीं मुख्य नहर का निर्माण पाइपलाइन के माध्यम से लिफ्ट इरीगेशन प्रणाली से करने और चांडिल डैम की गाद मिट्टी की सफाई करने की मांग की है, ताकि सिंचाई के लिए आवश्यक जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और लोगों को उनके अधिकार मिल सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने जेएसएलपीएस की महिलाओं को उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time