Jamshedpur : आजादनगर में कपाली के युवक पर धारदार हथियार से हमला, टीएमएच में भर्ती

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 20 स्थित गरीब कॉलोनी में गुरुवार–शुक्रवार देर रात 2 बजे कपाली चांदनी चौक निवासी अरमान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद अरमान के साथियों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरमान के गर्दन के पास हमला किया गया है। अरमान हैदराबाद में काम करता है और ईद को लेकर शहर आया था। जानकारी के अनुसार अरमान अपने दो साथियों के साथ देर रात गरीब कॉलोनी में घूम रहा था। इसी दौरान उसपर हमला किया गया है। हालांकि, इस संबंध में उसके साथी कुछ जानकारी नहीं दे रहे है। फिलहाल पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: निरसा पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाया चेचिस लूट कांड, आरोपी मंटू यादव गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time