गुवा : शुक्रवार को परवेश कुमार, कमांडेंट-197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एफ 197 बटालियन द्वारा आकाहाता ग्राम में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, उक्त प्रोग्राम के तहत एफ 197 बटालियन ने आकाहाता, राजाबसा ग्राम के जरुरतमन्द स्थानीय गरीब ग्रामीणों को जिसमें महिलाओं को साड़ी, कड़ाही, मच्छरदानी, पानी की टंकी, स्टील थाली कटोरी चम्मच तथा गिलास एवं बुजुर्गों को कंबल, सोलर लानटेन, तथा स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल, रबर, शार्पनर, कापियाँ इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया।
ग्रामीणों में हर्ष की लहर व्याप्त थी
उक्त कार्यक्रम के तहत परवेश कुमार, कमांडेंट-197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा नक्सलवाद के खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। स्कूली बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा के प्रति लगनशीलता का संदेश दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया की सीआरपीएफ सदैव आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। उक्त प्रोग्राम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष की लहर व्याप्त थी।
There is no ads to display, Please add some


















































