देवघर : देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा झारखंड में होने वाले पांचवें इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर जिलेभर के लगभग 200 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। झारखंड फोटोग्राफ एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से यह एक्सपो लगातार पांचवीं बार आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ वर्मा ने बताया कि राज्य के फोटोग्राफरों को नवीनतम तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन झारखंड में ही किया जा रहा है।
एक्सपो 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा
पूर्व सचिव नकुल खवाड़े ने जानकारी दी कि यह एक्सपो 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर की नामी-गिरामी कंपनियां शामिल होंगी। ये कंपनियां फोटोग्राफी से जुड़ी नई तकनीकों और उपकरणों की जानकारी प्रदान करेंगी। देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि पहले यहां के फोटोग्राफरों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। लेकिन अब इस एक्सपो के स्थानीय स्तर पर होने से उन्हें काफी सुविधा होगी। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष मंटु कुमार सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad Breaking News: CBI की छापेमारी से हड़कंप, रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया PF Clerk
There is no ads to display, Please add some



















































