Deoghar: गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर करते थे ठगी, चार गिरफ्तार

देवघर: साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए देवघर साइबर थाना पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह जंगल में छापेमारी कर चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल और सात सिम कार्ड जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु दास (तिलोैना, देवीपुर), देवनंदन दास (मछुआटांड़, मधुपुर), कपिलदेव महरा (घघरजोर, पथरड्डा) और दिसंबर राय (पहरूडीह, खागा) शामिल हैं.

गूगल पर अपलोड कर रहे थे फर्जी नंबर

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये ठग गूगल पर कस्टमर केयर के नाम से फर्जी नंबर अपलोड कर रहे थे. लोग जब सहायता के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे, तो ये एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी, Phone-Pay कस्टमर केयर, PM किसान योजना से जुड़े अधिकारी बनकर ठगी करते थे.

एसपी को मिली थी अहम सूचना

देवघर के SP सह DIG अजीत पीटर डुंगडुंग को गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद साइबर थाना इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा, दारोगा टेकलाल मेहता और जसीडीह थानेदार दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और पतारडीह जंगल में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

फर्जी लिंक भेजकर करते थे ठगी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये ठग किसानों और एसबीआई के ग्राहकों को फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम देते थे. फिलहाल, पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : साइबर थाने की पुलिस ने चित्तोलोढ़िया जंगल से पांच साइबर ठग को किया गिरफ्तार

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time