Bahragora: बहरागोड़ा में CPIM का झंडारोहण, गूंजे इंकलाब के नारे

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा बाजार रोड स्थित CPI(M) पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का झंडा फहराया गया. यह कार्यक्रम तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित 14वीं पार्टी कांग्रेस के अवसर पर आयोजित किया गया. झंडारोहण के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाकर उत्साह प्रकट किया.

नेताओं की भागीदारी

इस मौके पर CPI(M) पार्टी के झारखंड राज्य सदस्य कॉमरेड सपन महतो, अंचल सचिव चितरंजन महतो, सुकुमार राणा, साधन नायक, लालमोहन गढ़, शशांक नायक, नागेंद्र महतो, जितेंद्र शर्मा, बसंती नायक, शांति नायक, दोना भालू, गणेश चंद्र सिंह और अशोक कुईला सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं में जोश और संकल्प

पार्टी नेताओं ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता का माहौल देखा गया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: DRM ने किया आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, तीसरी लाइन को लेकर कही यह बड़ी बात 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time