Shraddha Arya Twins: फैंस का इंतजार खत्म, कुंडली भाग्य की प्रीता ने खास अंदाज में पहली बार साझा की जुड़वा बच्चों की झलक

मुंबई: लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने पहली बार अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे दिखाए हैं. चार महीने पहले 29 नवंबर को उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया था. यह दिन उनके लिए बेहद खास था. हालांकि, उन्होंने अब तक फैंस को बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया था और अक्सर तस्वीरों में इमोजी से उन्हें कवर कर देती थीं.

 

 

घिबली आर्ट में बच्चों की झलक

इस बार श्रद्धा ने एक अनोखा ट्विस्ट जोड़ा और बच्चों की तस्वीरें सीधे साझा करने के बजाय उन्हें घिबली आर्ट के रूप में पेश किया. उनकी यह रचनात्मकता फैंस को खूब पसंद आ रही है, और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्यारे नाम, खास संदेश

श्रद्धा ने न सिर्फ बच्चों के चेहरे दिखाए बल्कि उनके नाम भी साझा किए. उन्होंने लिखा – “मिलिए हमारे दो छोटे बवंडरों से, शौर्य और सिया. क्योंकि जीवन बहुत पीसफुल था, एक बस क्योटिक नहीं था.” उनके इस मजेदार कैप्शन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

फैंस की प्रतिक्रिया

श्रद्धा के पोस्ट पर फैंस का प्यार उमड़ पड़ा है. कुछ लोग “शौर्य और सिया” को बेहद प्यारे नाम बता रहे हैं, तो कुछ दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. श्रद्धा की यह अनोखी प्रस्तुति उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है और वे अब बच्चों की और झलकियों का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :

Sonakshi Zaheer 1st EID: सोनाक्षी-जहीर की पहली ईद, सलमान की ईद पार्टी में लूटी लाइमलाइट

 

 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Ramgarh : रामगढ़ में 8 फरवरी को 101 गरीब जोड़ों की भव्य शादी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में होने जा रहा ऐतिहासिक आयोजन रामगढ़ : आठ फरवरी को रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान में 101 गरीब, यतीम और असहाय जोड़ों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *