Chaibasa: सारंडा के जंगलों में माओवादी मूवमेंट – IED बरामद, बंकरों को किया गया ध्वस्त

चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेता—मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत तथा रापा मुंडा—अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा एवं कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना को अंजाम देने की फिराक में सक्रिय बताए जा रहे हैं.

04 मार्च से चल रहा है सघन तलाशी अभियान

विश्वसनीय सूचना के आधार पर 04 मार्च 2025 से छोटानागरा एवं जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली व पहाड़ी इलाकों में एक विशेष संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ किया गया है. अभियान दल में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 203 और 209 बटालियन, तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनें शामिल हैं.

जराईकेला क्षेत्र में आईईडी बरामद, बंकरों को किया गया ध्वस्त

आज दिनांक 5 अप्रैल को अभियान के दौरान जराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बाबुडेरा के समीप जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 4 शक्तिशाली आईईडी (प्रत्येक 5 किलोग्राम वजनी) बरामद किए गए. बम निरोधक दस्ते की सहायता से इन्हें मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया.
इसके अलावा, सुरक्षा बलों को एक विशाल भूमिगत बंकर प्रणाली का भी पता चला, जिसमें करीब 45-50 लोगों के रुकने की क्षमता थी. इन बंकरों को भी सुरक्षा कारणों से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सल विरोधी यह विशेष अभियान अभी भी जारी है. क्षेत्र में लगातार सघन तलाशी और गश्त की जा रही है ताकि माओवादी नेटवर्क को पूरी तरह निष्क्रिय किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: समाहरणालय में दस्तावेजों की सघन समीक्षा, बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छोटागोविन्दपुर जलापूर्ति योजना को लेकर जिला परिषद सदस्य एवं उप प्रमुख डीसी को ज्ञापन सौंपा

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह एवं उप प्रमुख कुमार हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोग डीसी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छोटागोविन्दपुर…

Spread the love

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time