जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा एवं विधि शाखा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति एवं पंजी संधारण की विस्तृत समीक्षा की गई.
उन्होंने दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच कर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए. यह भी स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी समयबद्ध ढंग से कार्यों का निष्पादन करें और संबंधित दस्तावेज नियमित रूप से अद्यतन रखें.

दस्तावेजों की समीक्षा और निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिकाएँ, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक एवं इंडेक्स रजिस्टर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया.
सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संचिकाओं का संधारण सरकारी नियमावली के अनुरूप हो तथा सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित और अद्यतन रखे जाएं.
विधि शाखा के मामलों में भी निर्देश
विधि शाखा के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने हाईकोर्ट से संबंधित सभी मामलों को विहित प्रपत्र में कंप्यूटर पर फीड करने का आदेश दिया.
उन्होंने पीआईएल, रिट याचिका, अवमानना जैसे प्रकरणों की फाइलें पृथक रखने का निर्देश देते हुए कहा कि एडीसी, एसडीओ व सीओ न्यायालयों में लंबित मामलों की जानकारी विधि शाखा को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय-समय पर समीक्षा संभव हो.साथ ही, उन्होंने अनुशासित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मस्जिद प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय में संवाद, पेश-ए-इमामों ने दिया आश्वासन
There is no ads to display, Please add some



















































