Jamshedpur: भारत के पहले दलित उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम को याद करते हुए, कांग्रेस ने मनाई जयंती

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को ‘समता दिवस’ के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए.

दलित उत्थान के प्रेरणास्रोत

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बाबू जगजीवन राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे, बल्कि भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे. वे देश के पहले दलित उपप्रधानमंत्री रहे. इसके अलावा उन्होंने रक्षा, श्रम, दूरसंचार, रेल और परिवहन जैसे मंत्रालयों में ऐतिहासिक योगदान दिया.

समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए समर्पण

जगजीवन बाबू ने अपने जीवन में सदैव गरीब, असहाय, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष किया. उनकी सोच और कार्यशैली आज भी हमें प्रेरित करती है. दुबे ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा से जुड़ें.

कांग्रेसजनों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, अंसार खान, अनंत लाल, संजय सिंह आज़ाद, अजा विभाग के चेयरमैन लखिंदर करुवा, युवा कांग्रेस से सन्नी सिंह, सेवादल से मुन्ना सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह, अजय शर्मा, मनोज करुआ, रौशन खां समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: सारंडा के जंगलों में माओवादी मूवमेंट – IED बरामद, बंकरों को किया गया ध्वस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time