पटमदा: चैत्र मास की अष्टमी तिथि पर बोड़ाम प्रखंड के बासंती मंदिर और पटमदा के बेल्टांड गांव में मां बासंती की पूजा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. मंदिरों में विशेष सजावट की गई और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में श्रद्धालुओं ने माता का पूजन-अर्चन किया.
गणमान्य अतिथियों ने की माता के दर्शन
बोड़ाम स्थित बासंती मंदिर में विधायक मंगल कालिंदी, बोड़ाम बीडीओ किकू महतो, पार्षद गीतांजलि महतो, मुखिया रूपा सिंह सरदार एवं पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर महतो ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया.
गांववासियों की सक्रिय सहभागिता
पटमदा के बेल्टांड सार्वजनिक बासंती पूजा में ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह सरदार, पूजा समिति अध्यक्ष वीरेन महतो सहित बनमाली बनर्जी, संदीप दत्ता, परेश दत्ता, उज्ज्वल बनर्जी, बिरेन मंडल, निर्मल सिंह, धनंजय षाड़ंगी, रूपु दत्ता, प्रवीर मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.
इसे भी पढ़ें : Potka: हल्दीपोखर में रामनवमी की तैयारी पूरी, ड्रोन से होगा सुरक्षा का पहरा
There is no ads to display, Please add some



















































