Chaitra Navrati Celebration: अष्टमी पर मां की भक्ति से वायरल हुई सेलेब्स की आस्था भरी तस्वीरें, शिल्पा से कियारा तक, किसने कैसे मनाई अष्टमी ?

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस वर्ष भी नवरात्रि और विशेष रूप से अष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबकर कन्या पूजन किया. शिल्पा शेट्टी से लेकर शेफाली जरीवाला और कियारा आडवाणी तक ने अपने सोशल मीडिया पर भक्ति से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए.

शेफाली जरीवाला ने किया कन्या पूजन, पति भी रहे साथ

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वो श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्याओं का पूजन करती नजर आईं. उन्होंने कन्याओं के पैर धोए, उन्हें भोजन कराया और साथ में फोटो भी खिंचवाई. शेफाली ने लिखा – “जय माता दी. मेरे प्यारे और शरारती बच्चों के साथ”. इस विशेष अवसर पर उनके पति भी उनके साथ मौजूद थे.

तुलसी कुमार की पूजा में गूंजा देवी भजन

प्रसिद्ध गायिका तुलसी कुमार ने भी अपने घर में अष्टमी की पूजा की और उसकी वीडियो साझा की. वीडियो में वह श्रद्धा के साथ देवी मां की पूजा करती दिखीं. इस दौरान उनके बेटे ने भी पूजा में भाग लिया. तुलसी ने कन्याओं को भोजन परोसा, उन्हें उपहार दिए और अंत में शेरावाली मां का जयकारा भी लगाया. खास बात यह रही कि वीडियो में देवी भजन उन्हीं की आवाज़ में सुनाई दे रहा था, जिसने माहौल को और पवित्र बना दिया.

कियारा आडवाणी ने बांटा प्रसाद का स्वाद

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अष्टमी के प्रसाद की एक तस्वीर साझा की जिसमें हलवा, चना और पूड़ी दिखाई दे रहे थे. वह इसे आनंदपूर्वक खाती नजर आईं. बता दें कि कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी प्रेग्नेंसी का हर पल खुशी से जी रही हैं. हाल ही में वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time