Deoghar : प्राइवेट बसों का परिचालन 10 अप्रैल से बाघमारा आईएसबीटी से होगा

 

देवघर : पुराना मीना बाजार स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को बाघमारा स्थित आईएसबीटी में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बैठक की, जिसमें 10 अप्रैल से बसों का परिचालन बाघमारा आईएसबीटी से कराने का निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि 10 अप्रैल से वर्तमान बस स्टैंड को बाघमारा स्थित नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में स्थानांतरित किया जाएगा। इस विषय पर नगर आयुक्त द्वारा बुलाई गई पांचवीं बैठक में बस संचालकों और उनके संघ को आमंत्रित किया गया था। लेकिन पूर्व की भांति इस बार भी कोई भी बस संचालक या संघ का प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए।

प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा

आयुक्त ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बैठक सभी हितधारकों से संवाद स्थापित करने और सहयोग प्राप्त करने की भावना के तहत बुलाई गई थी। आयुक्त ने बताया कि शहर के मास्टर प्लान में बाघमारा आईएसबीटी के रूप में निर्धारित है और इस स्थानांतरण से शहर के भीतर यातायात जाम, विशेष रूप से स्कूल और कार्यालय समय में कमी आएगी और प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा।

9 अप्रैल बस स्थानांतरण की अंतिम तिथि

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी (ट्रैफिक) के प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्तगण तथा सिटी मैनेजर उपस्थित रहे। विभिन्न संभावित मार्गों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रुट गिरिडीह, हजारीबाग और रांची, सारठ, सारवां, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और बासुकीनाथ को फाइनल किया गया। प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया कि 9 अप्रैल की तिथि को बस स्थानांतरण की अंतिम तिथि माना जाएगा। संबंधित सभी विभागों को समन्वय बनाकर इस तिथि तक सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Athletics Championship Deoghar : देवघर के रामानंद सिंह ने डिसकस थ्रो में जीता कांस्य पदक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time