Saraikela: जंगल के फूल, बलि और भक्ति से सजी मां मंगला की पूजा, श्रद्धालुओं ने मांगी समृद्धि की कामना

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई. विशेषकर राजबांध और नोरोडीह गांव में इस अवसर पर विशेष आयोजन किए गए. सुबह-सवेरे श्रद्धालु नदी व तालाबों के घाटों पर एकत्र हुए. स्नान-ध्यान के पश्चात विधिवत पूजा कर मां मंगला से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मां मंगला उषा की घट यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु झूमते-गाते हुए सहभागी हुए.

फूल, फल और बलि के साथ पारंपरिक अर्पण

घर लौटकर श्रद्धालुओं ने जंगली फूलों, मौसमी फलों और पारंपरिक बलि जैसे मुर्गा, बतख, कबूतर व बकरी चढ़ाकर पूजा अर्चना की. मान्यता है कि इस विधि से मां मंगला शीघ्र प्रसन्न होती हैं और मन्नतें पूर्ण करती हैं.

श्रद्धालुओं की भीड़ और देर शाम तक चला अनुष्ठान

पूजा स्थल पर आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सभी ने विधिपूर्वक पूजा की और परंपरा के अनुसार बलि दी. देर शाम तक पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं के चेहरों पर विशेष उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora: मानुषमुड़िया गांव में मां शीतला की हुई पूजा-अर्चना

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time