नई दिल्लीः भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इंडिया गेट का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ करने की मांग की है. सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा कि यह बदलाव भारत के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सिद्दीकी ने कहा कि प्रतिष्ठित संरचना का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ रखना राष्ट्र की भावना को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करेगा और वहीं इससे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के बलिदान का सम्मान भी बढ़ेगा. नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास स्थित इंडिया गेट, भारतीय सेना के लगभग 75,000 सैनिकों के बलिदान के सम्मान के प्रतिक के तौर एक युद्ध स्मारक के रूप में खड़ा है.
इसे भी पढ़ेः भारत में भी HMPV वायरस के मामले आने लगे है सामने, आइए जाने क्या है इसके लक्षण
भारत के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में शामिल इंडिया गेट राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. गणतंत्र दिवस पर, प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ही गणतंत्र दिवस का मुख्य परेड शुरू होती है, जिसका भारत की राष्ट्रीय परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान है. वर्ष 2024 के जुलाई में राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर क्रमशः ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया.
There is no ads to display, Please add some



















































