Deoghar: देवघर में अबुआ आवास योजना की रफ्तार तेज़, लाभान्वित हो रहे ज़रूरतमंद – अब तक 6.93 करोड़ वितरित

देवघर: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के अंतर्गत देवघर जिला प्रशासन ने 6.93 करोड़ रुपये की राशि को विभिन्न प्रखंडों के पात्र लाभुकों के बीच किश्तवार रूप से स्वीकृत कर दिया है. उपायुक्त विशाल सागर द्वारा राशि की स्वीकृति के साथ यह सुनिश्चित किया गया कि अधिकाधिक ज़रूरतमंदों को योजना का लाभ मिले.

वित्तीय वर्ष 2023-24 : द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ किश्त की अदायगी

वर्ष 2023-24 में द्वितीय किश्त के तहत 24 लाभुकों को कुल 12 लाख रुपए का भुगतान किया गया. इनमें देवीपुर से 4, मारगोमुंडा से 2, मोहनपुर से 8 और पालोजोरी से 10 लाभुक शामिल रहे.

वहीं तृतीय किश्त के अंतर्गत 110 लाभुकों को 1.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई. इसमें देवीपुर, करौं, मारगोमुंडा, मोहनपुर और पालोजोरी के लाभार्थी शामिल हैं.

चतुर्थ किश्त के रूप में सारवां प्रखंड के 13 लाभुकों को कुल 2.60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई.

वर्ष 2024-25 : प्रथम से तृतीय किश्तों में हुआ भुगतान

वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किश्त के तहत देवघर प्रखंड के 31 लाभुकों को 9.30 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई.

द्वितीय किश्त में 745 लाभुकों के लिए 3.72 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ, जिनमें देवघर, देवीपुर, करौं, मधुपुर, मारगोमुंडा, मोहनपुर और पालोजोरी प्रखंड के लोग शामिल हैं.

तृतीय किश्त में 150 लाभार्थियों को 1.50 करोड़ रुपए प्रदान किए गए.

योजना की मूल अवधारणा और उद्देश्य

ग़ौरतलब है कि अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को तीन कमरों वाले पक्के आवास उपलब्ध कराना है. पात्र परिवारों को 2 लाख रुपए की राशि किश्तों में प्रदान की जाती है. यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से कारगर है जिनके पास अब तक स्थायी आवास नहीं है.

प्रशासन ने जानकारी दी है कि शेष बचे लाभुकों को भी शीघ्र भुगतान कर योजना से लाभान्वित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: कांग्रेस नेता की मां का निधन, प्रदीप यादव ने की शोकाकुल परिवार से मुलाकात

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time