बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा थाना अंतर्गत साकरा गांव के युवक अमित मिश्रा को कर्नाटक पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया. कर्नाटक पुलिस साइबर ठग को अपने साथ ले गई. इस संबंध में बेंगलुरु तिलक नगर थाना के सब इंस्पेक्टर ने बहरागोड़ा थाना को लिखित सूचना दिया है कि अमित मिश्रा के विरुद्ध थाना कांड संख्या 75/25 के तहत प्राथमिक की दर्ज है. उक्त मामले में वह फरार था.
48 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया
जानकारी के अनुसार कर्नाटक में दर्शन एली बेकार नामक कंपनी ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराया था. रुकनम्मा के पति एस नागराज की तबीयत खराब होने से अमित मिश्रा केयरटेकर के रूप में कार्य कर रहा था. कार्य के दौरान बैंक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ करते हुए लगभग 48 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. उसके पश्चात वह वहां से भाग कर अपने पैतृक आवास साकरा में रह रहा था।
इसे भी पढ़ें : Gamharia : फरार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने ढोल-नागाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार
There is no ads to display, Please add some



















































