Bokaro : बोकारो के लुगूबुरु पहाड़ पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

आधा दर्जन से अधिक माओवादीयो क़ो जवानो ने किया ढेर.

बोकारो : बृजभूषण द्विवेदी

बोकारो :  जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत नक्सलीयों की सरना स्थली का गढ़ कहे जाने वाले लुगू बुरु पहाड़ पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीसन मुठभेड़ हुई है। ज़ीसमेआधा दर्जन से अधिक माओवादी ढेर कर दिए गए है।अभी भी मुठभेड़ जारी है। आपको बता दें कि बोकारो में गोमिया विधानसभा अंतर्गत गोमिया प्रखंड स्थित लुगू पहाड़ पर रविवार रात से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त भीसन मुठभेड़ जारी है।

विवेक और सहदेव साव के दस्ते से आमना-सामना

इस अभियान में सुरक्षा बलों मे कोबरा बटालियन, झारखंड जैगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम के रूप में ऑपरेशन चलाया, जिसमें अब तक छह माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य विवेक और सहदेव साव के दस्ते से आमना-सामना होने की बात बताया जा रहा है।

कई हथियार भी बरामद

मुटभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने कई हथियार भी बरामद किए हैं और पूरे इलाके को घेर रखा है। झारखंड पुलिस ने मारे गए माओवादियों की संख्या को आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आधा दर्जन से अधिक माओवादी ढेर हुए हैं। स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल सतर्कता से ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jadugora : आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, खोखले साबित हो रहे प्रशासन के दावे

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

    जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

    Spread the love

    Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time