जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का द्वितीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 संपन्न  

खेल के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता हैः हरि कुमार केशरी

 

जमशेदपुरः जेआरडी स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स मे जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के द्वितीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया. समारोह का शुभारंभ आदिवासी पारम्परिक नृत्य के साथ किया गया. उसके पश्चात मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति हरि कुमार केशरी ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर परेड में एन सी सी, एन एस एस , कला, विज्ञान वाणिज्य संकाय एवं वोकेशनल की छात्राएं सम्मिलित हुई. वहीं डॉ सनातन दीप एवं छात्राओं द्वारा कुलगीत गाया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरि कुमार केशरी ने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है. वहीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए  बेहतर आयोजन की सराहना की. विशिष्ट अतिथि पद्म श्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो ने कहा कि खेलकूद और पढ़ाई लिखाई दोनों में सामंजस्य का होना आवश्यक है. विशिष्ट अतिथि ओलंपियन, एशियाई खेल पदक विजेता अंकिता भगत ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया.

इसे भी पढ़ेः बहरागोड़ा नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में जिप अध्यक्ष ने हावड़ा हाट का किया शुभारंभ 

इस दौरान जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की उपलब्धि प्राप्ति करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिसमें मुख्य रुप से कर्निशा दास, कराटे (अंतर्राष्ट्रीय), अदिति कुमारी और भारती कुमारी बांकिरा, हैंडबॉल (राष्ट्रीय), सुमन लोहार, टेनिस बॉल क्रिकेट (नैटिनल) को वितरित किए गए. मायनो टुडू, कराटे (अंतर्राष्ट्रीय),  अनमोल परी मिश्रा, एनसीसी (युवा विनिमय कार्यक्रम भूटान) को सम्मानित किया गया..

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० किश्वर आरा, कुलसचिव राजेन्द्र कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ० रमा सुब्रह्मण्यम, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, सीवी सी डॉ० अन्रपूर्णा झा, डीओ डॉ० सलोमी कुजूर, डॉ० रत्ना मित्रा, अमृता कुमारी , डॉ० रिजवाना परवीन, डॉ० कामिनी कुमारी , सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षक गण ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time