Baharagora: : गोप टोला में सड़क नहीं, पगडंडी पर चलने को विवश ग्रामीण

बहरागोड़ा: बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा पंचायत अंतर्गत नाकदोहा गांव का गोप टोला के सैकड़ों ग्रामीण सड़क के अभाव में पगडंडी पर चलने को विवश हैं. ग्रामीण सोरोज सिंह, मनमत सिंह, रबी सिंह,ललन पातर, राजेश पातर आदि बताते हैं कि गांव की ओर जाने वाली करीब दो किलो मीटर तक सड़क नहीं रहने से  ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है.  सड़क निर्माण कराने को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है. परंतु अब तक अबतक निराशा ही हाथ लगी है.इसे ले कर कई दफा संबंधित विभाग को आवेदन दे कर मांग भी किया है. इसके बाबजूद भी आजतक हमलोगों को सड़क नसीब नहीं हो सका है.

 

सड़क की समस्या कब होगी दूर

ग्रामीणों का मानना है कि यदि विद्यालय के समीप पक्की सड़क से ऊपर वर्णित टोला होते हुए गोपटोला तक पक्की सड़क में मिला कर सड़क बना दिया जाय तो लगभग पांच सौ से एक हजार की आबादी को सीधे लाभान्वित होगी. गांव के इन टोला में भी विकास के अन्य रास्ते खुलते.
बरसात के दिनों में इन टोलों तक जाने में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ता है. गांव-गांव तक सड़क व बिजली पहुंचाने की बात करने वाली सूबे की सरकार से  टोला के लोग उम्मीद लगाये बैठे हैं कि उनकी सड़क की समस्या कब दूर होता है .

इसे भी पढ़ें : Saraikela : दुमदुमी गांव में भोजन की तलाश में घूम रहा हाथियों का झुंड, घर को किया क्षतिग्रस्त

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

    बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time