Deoghar: संविधान बचाओ रैली अब 6 मई को, देवघर से बड़ी भागीदारी का लक्ष्य

देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह रैली 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि पहले इसे 3 मई को निर्धारित किया गया था. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है. पत्र के अनुसार, नई तिथि के अनुरूप रैली की समस्त तैयारियाँ यथावत जारी रखने का निर्देश दिया गया है.

देवघर जिला कांग्रेस ने शुरू की तैयारियाँ
देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने बताया कि तिथि परिवर्तन की जानकारी सभी प्रखंड, नगर एवं मंडल इकाइयों, अग्रणी संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को दे दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि “तैयारियों में कोई ढील नहीं दी जाएगी, सिर्फ अब 6 मई को रैली में भाग लेना है.”
प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर रैली की रणनीति को मजबूत किया जाएगा ताकि देवघर से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली में शामिल हो सकें.

वरिष्ठ नेतृत्व रहेगा मौजूद
इस ऐतिहासिक रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी भाग लेंगे.
रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना और जनजागरूकता को सशक्त बनाना है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पुलिस पर हमले और सड़क जाम मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी हृदय यादव गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्व सीेएम चंपाई सोरेन को टीएमएच से मिली छुट्टी, कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को टीएमएच से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time