बोकारोः जिला में कक्षा 10 के छात्र – छात्राओं के लिए सात जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रि-बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम होने को लेकर डीईओ ने संबंधित 28 मध्य विद्यालय एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है.
इसे भी पढ़ेः मिठाई दुकानदारों को डिस्प्ले बोर्ड में खाद्य सामग्री की मैन्यूफैक्चरिंग व अंतिम उपयोग की तिथि डालना अनिवार्य : एसीएमओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने जारी पत्र में कहा है कि जिला स्तरीय प्रि-बोर्ड परीक्षा में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निदेशित किया गया था. इसके बावजूद सात जनवरी को आयोजित प्रि-बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन जिले के 28 विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत एवं उससे कम पाई गई. वहीं कसमार प्रखण्ड में कुल 11 में से 05 विद्यालयों में उपस्थिति सबसे कम पाई गई जो कि अत्यंत ही निराशाजनक है. डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों तीन दिनों के अंदर शोकॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है.
There is no ads to display, Please add some



















































