बोकारो जिले के 28 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को डीईओ ने किया शोकॉज, 03 दिनों में जवाब समर्पित करने का दिया निर्देश

 

बोकारोः जिला में कक्षा 10 के छात्र – छात्राओं के लिए सात जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रि-बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम होने को लेकर डीईओ ने संबंधित 28 मध्य विद्यालय एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है.

इसे भी पढ़ेः मिठाई दुकानदारों को डिस्प्ले बोर्ड में खाद्य सामग्री की मैन्यूफैक्चरिंग व अंतिम उपयोग की तिथि डालना अनिवार्य : एसीएमओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने जारी पत्र में कहा है कि जिला स्तरीय प्रि-बोर्ड परीक्षा में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निदेशित किया गया था. इसके बावजूद सात जनवरी को आयोजित प्रि-बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन जिले के 28 विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत एवं उससे कम पाई गई. वहीं कसमार प्रखण्ड में कुल 11 में से 05 विद्यालयों में उपस्थिति सबसे कम पाई गई जो कि अत्यंत ही निराशाजनक है. डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों तीन दिनों के अंदर शोकॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है.

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : वैज्ञानिक सोच को मिली नई उड़ान: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी के छात्रों ने किया ”स्टेम” लैब का भ्रमण

चाईबासा ( सिद्धार्थ पाण्डेय ) : भारत के ऐतिहासिक राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी…

Spread the love

Ranchi : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रांची : एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, खोज की भावना एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time