Deoghar : बिहार में बारातियों की बस में दौड़ा करंट, दो की मौत, 20 झुलसे

बांका जिले के जयपुर थाने के चिड़िया मोड़ के पास हुई घटना
शादी संपन्न होने के बाद लौट रही थी बारात, बस की छत पर बैठे बाराती हुए हादसे के शिकार

देवघर : देवघर के सीमावर्ती जयपुर थाना (बांका जिला, बिहार) के चिड़िया मोड़ के पास बारातियों से भरी एक बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इसमें दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 बाराती बुरी तरह से जख्मी गए। जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसा सोमवार सुबह में हुआ, जब शादी समारोह खत्म होने के बाद बारात लौट रही थी। बस की छत पर बैठे बाराती हादसे में मरे और जख्मी हुए हैं। मृतकों बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना अंतर्गत सांगा पंचायत के कुमरभार गांव निवासी संतोष कुमार सिंह (14) एवं तेलियाकुरा गांव निवासी कटकी पहाड़िया (45) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कुमरभार गांव निवासी लक्ष्मी (5), दिलीप कुमार (30), बौंसी थाना क्षेत्र के महगुड़ी निवासी मुकेश कुमार मरांडी (25), झारखंड के दुमका सदर थाना अंतर्गत चौकीतरी गांव निवासी शिव कुमार (8) आदि शामिल है। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव : शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति को बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में हुआ हवन व पूजन

कैसे हुआ हादसा
घायल का अस्पताल में इलाज कराते परिजन

जानकारी के अनुसार रविवार रात बौंसी थाना क्षेत्र के कुमरभार गांव के भैरो सिंह के पुत्र शंकर सिंह की बारात जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के कालाडंडा गांव आई थी। सोमवार सुबह 10 बजे लगभग 25 की संख्या में बाराती बस द्वारा वापस कुमरभार लौट रहे थे। इसी दौरान चिड़िया मोड़ के समीप सड़क के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट की तार के संपर्क में बस आ गई। जिससे पूरी बस में करंट दौड़ गई। घटना में सभी बाराती गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सभी को जयपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा जांच कर दो बारातियों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जख्मी 17 बारातियों का प्राथमिक उपचार कर घटना में गंभीर रूप से जख्मी 5 लोगों को कटोरिया और 5 लोगों को देवघर रेफर कर दिया गया। फिलहाल जख्मी सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं स्थानीय लोग सहित पीड़ित परिजन बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार, मोहनपुर का चौपा जंगल में था अड्डा

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time