राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में मानव घोष झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मानव घोष राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 के  कहानी लेखन प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 12 जनवरी 2025 तक भारत मंडपंम, नई दिल्ली में आयोजित होगी. मानव जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उतीर्ण होने के बाद अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मानव को त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था.  गौरतलब है कि मानव घोष ने पहले जिला स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसके बाद पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मानव ने प्रमंडल स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया.  वहीं मानव ने ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पूरे झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था. मानव घोष करीम सिटी कॉलेज के स्नातक के विद्यार्थी है. इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने उन्हें बधाई दी.  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भी मानव मिल चुके है.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन ने मनाया शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का 168 वां शहादत दिवस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time