Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 15 जुलाई से, प्रशासनिक तैयारी शुरू

 

डीसी ने लिया कांवरिया पथ का जायजा, बोले- मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छी अनुभूति लेकर जाएं.

देवघर:  15 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर देवघर जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए अभी से ही तैयारी में जुट गया है। शनिवार आले सुबह डीसी विशाल सागर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत बाघमारा बस स्टैंड से हुई, जहां से अधिकारी दुम्मा, खिजुरिया होते हुए कांवरिया पथ की समीक्षा करते नजर आए।

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त की जा रही है

डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीसी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है, ताकि कांवरियों को सुगम यात्रा का अनुभव हो। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ‘देवतुल्य कांवरिया’ देवघर से एक सुखद अनुभव लेकर लौटें। इसके लिए सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, यातायात और ठहरने की व्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है।श्रावणी मेला के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। प्रशासन इस बार आयोजन को भव्य, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

पर्यटन मंत्री जाकर कर चुके हैं बैठक

मेले को लेकर राज्य सरकार भी काफी गंभीर है। गत दिनों राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार देवघर अगर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस बार की श्रावणी मेला की व्यवस्था पिछले साल से और बेहतर करे। ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु देवघर से अच्छी अनुभूति लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अस्वीकार्य है भाजपा नेताओं द्वारा सेना और तिरंगे का अपमान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time