गम्हरिया: गम्हरिया निवासी सुमित मंडल को राष्ट्रीय सूड़ी समाज का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति समाज के केंद्रीय महासचिव प्रसन्नजीत मंडल द्वारा की गई। उन्होंने इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण में सुमित मंडल से सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।
भरत मंडल को मिली सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
वहीं डुमरा के निवासी भरत मंडल को सरायकेला-खरसावां जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा प्रदेश महामंत्री प्रकाश मंडल ने की। उन्होंने भरत मंडल को निर्देश दिया कि वे शीघ्र ही जिला समिति का विस्तार करें और समाज को संगठित करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करें।
मनोनयन के उपरांत दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समाज में इस निर्णय को संगठन के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Gamharia: टैंकर की चपेट में आई बाइक, मौके पर ही मौत
There is no ads to display, Please add some



















































