Gamharia: टैंकर की चपेट में आई बाइक, मौके पर ही मौत

गम्हरिया: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई. घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी मोड़ के समीप उस समय घटी जब बाइक सवार व्यक्ति ट्रैफिक सिग्नल पार कर रहा था.

मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी के रूप में
हादसे में मृत युवक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर गम्हरिया की ओर से तेज गति में आ रही थी. डीवीसी मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल पार करते ही टैंकर ने सामने चल रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: टायर ब्लास्ट के बाद पलटी कार, बाल-बाल बचे सवार

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, टैंकर और उसके चालक की तलाश में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही बनी हादसे का कारण?
स्थानीय लोगों के अनुसार, डीवीसी मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी और भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों को न्योता देती है. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कदमा में टली बड़ी वारदात, हथियारों संग दो शातिर गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time