Jamshedpur: कदमा में टली बड़ी वारदात, हथियारों संग दो शातिर गिरफ्तार

जमशेदपुर: शहर में एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल करते हुए कदमा पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि कदमा के LIC ग्राउंड क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में हथियारों के साथ घूम रहे हैं.

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए. उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम की कमान कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को सौंपी गई.

भागने की कोशिश नाकाम, मैदान से पकड़े गए दोनों युवक
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. परंतु पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से दोनों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया.

हथियार और मोबाइल बरामद, शहर में थी बड़ी साजिश की आशंका
गिरफ्तार युवकों की पहचान अंकुर सिंह (25 वर्ष, निवासी न्यू म्वाला बस्ती, थाना सोनारी) और उदयभान सिंह (22 वर्ष, निवासी न्यू बाराद्वारी, थाना सीतारामडेरा) के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान अंकुर सिंह के पास से एक लोडेड देशी ऑटो पिस्टल और एक iPhone 14 बरामद हुआ. वहीं, उदयभान सिंह के पास से भी एक लोडेड पिस्टल और iPhone 14 जब्त किया गया. दोनों पिस्टलों में गोलियां लोड थीं, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना की आशंका जताई जा रही है.

जांच जारी, आपराधिक इतिहास की भी हो रही पड़ताल
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. मामले को लेकर कदमा थाने में विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand के इस जिले में है भगवान राम की वनवास यात्रा से जुड़ा पावन स्थल, आज भी मौजूद है भगवान राम के पदचिह्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time