Deoghar: कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद सोमवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बेला प्रसाद दुमका में आयोजित कांग्रेस की जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में हिस्सा लेने के लिए आए थे। स्वागत के बाद वे सीधे दुमका के लिए रवाना हो गए।

स्वागत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद
सह प्रभारी का स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख्र, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, प्रदेश नेत्री शबाना खातून, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, रवि वर्मा, अजय कुमार कृष्ण, प्रियांशु सिंह, आदर्श केशरी, संतोष यादव सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

आगामी 21 मई को देवघर में भी होगा संविधान बचाओ रैली
सूत्रों के अनुसार, 21 मई को देवघर में भी जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे। यह रैली संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में बनेगा 12 नए तालाबों का जल संरक्षण नेटवर्क, हुआ शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time