Bahragora: अबीर-गुलाल से महक उठा गाँव, दधि हंडी का निकला जुलूस

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बनकाटा पंचायत के दुबराजपुर गाँव में आयोजित सौलह प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन बुधवार को दधि महोत्सव के साथ भक्तिभाव पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे गाँव ने एक स्वर में हरिनाम का संकीर्तन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

अबीर-गुलाल के साथ दधि उत्सव, भक्तों का उमड़ा सैलाब
समापन समारोह के तहत दधि हंडी का आयोजन धूमधाम से किया गया। भक्तों ने पूरे गाँव में गाजे-बाजे के साथ दधि हंडी का जुलूस निकाला और अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंगते हुए उल्लास मनाया। ग्रामीणों की मान्यता है कि दधि हंडी के जल का छिड़काव करने से घर-परिवार में शांति, रोगमुक्ति और समृद्धि बनी रहती है।

दोपहर को आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर संतोष और आस्था का अनुभव किया।

आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों – आकाश कुण्डू, समीर गिरि, विश्वजीत गिरि, अनिमेष साव, पिंटू कुण्डू, अचिंत कुण्डू, प्रबीर कुण्डू, सुशांत गिरि, राहुल कुण्डू आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया। संकीर्तन आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज़ के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कस्तूरबा विद्यालय में रैंप वॉक से लेकर भरतनाट्यम तक, समर कैंप में छाया बाल उत्सव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time