Deoghar: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से गांव में उबाल, ग्रामीणों ने काटा बवाल

देवघर: देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी गांव निवासी 28 वर्षीय मो. मेराज अंसारी की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया. मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पालोजोरी में सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव किया.

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. जब भीड़ नहीं हटी तो आंसू गैस के गोले छोड़े गए. घटना के बाद पालोजोरी, सारठ और देवघर साइबर थानों की पुलिस के प्रति ग्रामीणों में गहरा असंतोष देखा गया.

मृतक मेराज पर साइबर क्राइम का आरोप, परिजन बोले – कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
मेराज के बड़े भाई मुस्तकीम अंसारी का आरोप है कि बुधवार दोपहर को सादे लिवास में कुछ पुलिसकर्मी गांव आए और मेराज को पकड़ लिया. उनके अनुसार, एक व्यक्ति खुद को डीएसपी बता रहा था. पुलिसकर्मी मेराज के साथ मारपीट करते हुए उसे ले गए. शाम में परिवार को सूचना मिली कि सदर अस्पताल में मेराज की मौत हो गई है.

मुस्तकीम का दावा है कि पुलिस की पिटाई से ही मेराज की जान गई. उन्होंने बताया कि मेराज गल्फ देश में काम करता था और एक साल पहले ही गांव लौटा था. फिलहाल वह कोलकाता में काम करने के बाद गांव में रह रहा था. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था.

मृतक मेराज

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की मांग – हत्या का केस दर्ज हो
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद फुरकान अंसारी पालोजोरी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – “पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटकर हत्या कर देना अत्यंत दुखद है. मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.”

विधायक ने की न्यायिक जांच की सिफारिश
स्थानीय विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि घटना की न्यायिक जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: अब छात्रों को नहीं झेलनी होगी घरेलू चिंताएं, बहुमंजिला छात्रावास का CM ने किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time