Ramgarh: रामगढ़ की पुरानी पहचान लौटाने की पहल – सतकौड़ी तालाब में फिर बहेगी जीवनधारा

रामगढ़: रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत शहर में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है. उपायुक्त के निर्देश पर सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया.

डीएमएफटी फंड से दो लाख की लागत से होगा कार्य
इस कार्य के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के अंतर्गत दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. योजना के तहत तालाब की सफाई, अतिक्रमण हटाने और पर्यावरणीय सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. तालाब सुधार कार्य की कार्यकारी एजेंसी के रूप में रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को नामित किया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि कार्य को शीघ्रता से तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें.

तालाब की सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू
गुरुवार को सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित इस ऐतिहासिक तालाब में सफाई अभियान और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. स्थानीय प्रशासन द्वारा इस कार्य को लेकर तत्परता और जागरूकता की भावना दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: सांसद मनीष जायसवाल ने लगाया समाधान शिविर, विभिन्न क्षेत्रों से उमड़ा जनसैलाब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time