Ramgarh: उपायुक्त की अध्यक्षता में कोल परियोजना पर हुई बैठक, ग्रामीणों को रोजगार और मुआवजा देने पर जोर

रामगढ़: गुरुवार को रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में कोतरे बसंतपुर पंचमों कोल परियोजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति और भूमि संबंधी स्थिति की समीक्षा
बैठक की शुरुआत परियोजना अधिकारी द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कोल परियोजना की विस्तृत जानकारी देने से हुई। इसके बाद उपायुक्त ने वर्षवार गैरमजरूआ खास जंगल, झाड़ी एवं अन्य क्षेत्रों के Statement VI के निर्गमन की संख्या और क्षेत्रफल की जानकारी ली।

पूर्व में कुल 33 एकड़ भूमि का Statement VI वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक जारी किया जा चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी चार वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत Statement VI निर्गत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंतिम दो वर्षों की योजना कंपनी (सीसीएल) से परामर्श के अनुसार तैयार की जानी है।

ग्रामीणों को रोजगार और मुआवजा देने पर विशेष जोर
बैठक में उपस्थित कंपनी (सीसीएल) और एमडीओ को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीणों को Statement VI के आधार पर रोजगार एवं मुआवजा दिलाने हेतु प्रेरित करें। इसके लिए विशेष शिविर लगाकर आवेदन एकत्रित करने एवं त्वरित कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

शेष भूमि पर Statement VI निर्गत करने की कार्ययोजना
कोतरे बसंतपुर पंचमों कोल परियोजना क्षेत्र के तहत कुल 59.91 एकड़ रैयती भूमि में से केवल 11.105 एकड़ का Statement VI निर्गत हुआ है। शेष 48.805 एकड़ भूमि का निर्गम लंबित है। अंचल अधिकारी मांडू को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित रैयतों से आवेदन प्राप्त कर शेष भूमि का शीघ्र Statement VI निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी करें।

इस कार्य में कंपनी एवं एमडीओ रैयतों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे और अंचल कार्यालय को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भूमि Statement VI के तहत निर्गत की जा रही है, वह वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ की पुरानी पहचान लौटाने की पहल – सतकौड़ी तालाब में फिर बहेगी जीवनधारा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time