Jadugora: संथाली बोर्ड परीक्षा 7 से 15 जून तक होगी आयोजित, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई

जादूगोड़ा : असेका का ग्रीष्म कालीन संथाली बोर्ड परीक्षा तीन दिवसीय होगी। इसमें परीक्षा की तिथि 7 जून , 8 जून व 15 जून निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई तक निर्धारित की गई है। यह जानकारी असेका के महासचिव शंकर सोरेन व भुरका ईपिल ओलचिकी ईतुन आसडा के सचिव लोबो मुर्मू ने नरवा पहाड़ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

परीक्षा 7 जून से प्रारंभ होगी

उन्होंने जानकारी दी कि लोअर, हाइयर व मैट्रिक की परीक्षा 7 जून से प्रारंभ होगी । उस दिन सुबह 9 बजे पहली पाली में साहित्य व दूसरी पाली में साधारण ज्ञान , दूसरे दिन 8 जून को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, दूसरी पाली में विज्ञान
इसी तरह अंतिम दिन 15 जून की पहली पारी में गणित व दूसरी पाली में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जबकि इसी तरह बारहवीं संथाली परीक्षा भी आगामी 7 जून से 15 जून तक चलेगी।  7 जून को पहली पाली में साहित्य व दूसरी पाली में साधारण ज्ञान, आगामी 8 जून की पहली पाली में हिंदी व दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी।अंतिम दिन 15 जून को पहली पाली सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में गणित की परीक्षा रखी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time